स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 1894 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 1894 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 1894 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 18, 2020 5:03 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1894 नए मामले सामने आए हैं और 2077 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 10 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: सिंधिया की सभा से पहले कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, लिखा ‘गद्दारों का प्रवेश निषेध’, पोस्टर हटाने को लेकर पुलिस​कर्मियों के साथ हुआ विवाद

आज मिले कोरोना मरीजों में से बलरामपुर 179, रायगढ़ 176, कोरबा 159, रायपुर 144, राजनांदगांव 119, जांजगीर 118, बिलासपुर 92, बलौदाबाजार 76, बालोद 71, धमतरी 70, दुर्ग 67, कांकेर 64, बस्तर 56, महामसुंद 56, जशपुर 54, सुकमा 50, सूरजपुर 46, बीजापुर 43, सरगुजा 39, कोरिया 38, दंतेवाड़ा 35, कवर्धा 30, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 28, गरियाबंद 22, मुंगेली 22, बेमेतरा 19, कोंडागांव 15, नारायणपुर 3 और अन्य राज्य 3 शामिल हैं।

Read More: वर्दी की आड़ में नशे की तस्करी! करीब दो क्विंटल मादक पदार्थ के साथ आर​क्षक गिरफ्तार

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 60 हजार 396 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 32 हजार 168 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1478 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 750 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: बस्तर दशहरा: आज पूरी हुई फूलरथ की पहली परिक्रमा हुई पूरी, 36 गांवों के ग्रामीणों ने की परिक्रमा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"