मेडिकल बुलेटिन: एक और संक्रमित मरीज की अस्पताल से छुट्टी, 48 घंटे में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस

मेडिकल बुलेटिन: एक और संक्रमित मरीज की अस्पताल से छुट्टी, 48 घंटे में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस

मेडिकल बुलेटिन: एक और संक्रमित मरीज की अस्पताल से छुट्टी, 48 घंटे में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 2, 2020 3:24 pm IST

रायपुर: प्रदेश में आज कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिलासपुर की इस युवती का वहां अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या केवल छह है। एम्स रायपुर में उपचार के बाद दो लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं। अभी एम्स में पांच और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एक मरीज का इलाज चल रहा है।

Read More: इंदौर में डॉक्टर्स पर हमला कायराना, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई- विष्णु दत्त शर्मा

प्रदेश में अब तक कोरोना के 1232 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव्ह और 9 की पॉजिटिव्ह आई है। शेष 302 सैंपलों की जांच जारी है। एम्स के साथ ही अब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भी सैंपलों की जांच की जा रही है।

Read More: JNU में लॉक डाउन का उल्लंघन, फेकल्टी मेंबर कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित: रजिस्ट्रार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर लॉक-डाउन और कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास से और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने शासकीय निवास से वीडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह भी वीडियो कान्फ्रेंस में मौजूद थीं।

Read More: किसानों के खाते में 5,125 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, अपने खाते की ऐसे करें जांच

No photo description available.


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"