रायपुर में आज कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, छत्तीसगढ़ में 1 हजार 886 नए संक्रमितों की पुष्टि, 29 की मौत

Ads

रायपुर में आज कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, छत्तीसगढ़ में 1 हजार 886 नए संक्रमितों की पुष्टि, 29 की मौत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 04:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 886 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4 हजार 471 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 29 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13077 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: प्रदेश में अब तक 8 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत, आज 1 हजार 78 कोरोना मरीज मिले, 45 ने तोड़ा दम

आज 1 हजार 886 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 73 हजार 349 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 27 हजार 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 33,127 हो गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 82
दुर्ग- 46
राजनांदगांव- 32
बालोद- 43
बेमेतरा- 29
कवर्धा- 18
धमतरी- 70
बलौदाबाजार- 103
महासमुंद- 54
गरियाबंद- 25
बिलासपुर- 37
रायगढ़- 177
कोरबा- 83
जांजगीर- 125
मुंगेली- 39
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 21
सरगुजा- 126
कोरिया- 77
सूरजपुर- 126
बलरामपुर- 98
जशपुर- 117
बस्तर- 106
कोंडागांव- 70
दंतेवाड़ा- 52
सुकमा- 55
कांकेर- 21
नारायणपुर- 17
बीजापुर- 36
अन्य राज्य- 01