जगदलपुर: बस्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही और इस बीच मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय सहित 10 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की वजह से बॉयोलोजिकल डिपार्टमेंट के प्रमुख दिव्य ज्योति मजूमदार की मौत भी हो चुकी है, वो कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार सैंपल की जांच में मार्गदर्शन करते थे। उनकी मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने गाइडलाइन के पालन करने के लिए स्टाफ को सतर्क किया है।
वहीं बेहद गंभीर मरीजों को ही अब मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सामान्य संक्रमितों को होम आइसोलेशन का सुझाव दिया जा रहा है। बस्तर जिले में अभी रोजाना 170 के आसपास संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं जांच का दायरा बढ़ाने पर ज्यादा संक्रमित मिलने की संभावना है। अब स्वास्थ्य महकमे में भी शिफ्ट में ड्यूटी लगाना मुश्किल साबित हो रहा है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"