लॉकडाउन के दौरान रायपुर में सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी ये दुकानें, मिलेगी बड़ी राहत

लॉकडाउन के दौरान रायपुर में सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी ये दुकानें, मिलेगी बड़ी राहत

लॉकडाउन के दौरान रायपुर में सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी ये दुकानें, मिलेगी बड़ी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 12, 2021 3:15 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले दो दिन से मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने अस्पतलों और मुक्तिधाम की व्यवस्था बिगाड़ दी है। हालात को देखते हुए बस्तर को छोड़कर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Read More: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया विंध्य प्रदेश के झंडे का लोकार्पण, कहा- 2023-24 में मिलेगा राज्य का दर्जा

दरअसल प्रशासन ने लोगों को राहत देते हुए शहर के 34 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। खाद्य अधिकारी ने प्रशासन से निगम क्षेत्र की 34 उचित मूल्य दुकानों में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

Read More: राजस्थान रॉयल ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, बल्लेबाजी करेंगे पंजाब के किंग्स

वहीं, दूसरी ओर जिला कलेक्टर एस भारतीदासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली है। बैठक के दौरान कलेक्टर भारतीदासन ने अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।

Read More: सुशील चंद्रा होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, कल संभालेंगे पदभार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में रविवार 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: डॉ गौरव सिंह न सिर्फ कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे, बल्कि बढ़ा रहे मरीजों का मनोबल, संकट के समय में ऐसे लोगों की जरूरत

कल 10521 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 हो गई है।

Read More: वैक्सीनेशन को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- उम्र नहीं, जरूरत के मुताबिक हो टीकाकरण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"