अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी टोटल लॉकडाउन का आदेश
अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी टोटल लॉकडाउन का आदेश
महासमुंद: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरिया, बलोदाबाजार में लॉकडाउन और कवर्धा में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि महासमुंद जिला प्रशासन ने भी टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
Read More: नहीं थम रहा कोरोना, प्रदेश में आज 4986 नए संक्रमित मरीज मिले, 24 घंटे में 24 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट रहेगी और अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, प्रशासन ने अंतिम संस्कार में केवल 10 लोगों की छूट दी गई है।
Read More: संघ प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, नागपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भर्ती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 11447 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 24 घंटे में 2305 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कल 91 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4654 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
कल 11447 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 18 हजार 678 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 37 हजार 156 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 76868 हो गई है।

Facebook


