रायपुर: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ कोरोना के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर है। इसी बीच खबर आई है कि राजधानी रायपुर के डीडी नगर स्थित कंचन गंगा फेस 1 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि कंचन गंगा फेस 1 में कोराना ब्लास्ट होने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
Read More: नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले, 50 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिले हैं, यहां पर N440K नामक नए वैरिएंट मिले हैं, बीते 24 मार्च को इस वैरिएंट के 5 केस मिले थे। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कहा है कि नए वैरिएंट घातक नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि नए वैरिएंट की जानकारी केंद्र ने दी थी, ब्रिटिश, साउथ अफ्रीका, ब्राजील के वैरिएंट यहां नहीं मिले हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना को लेकर बैठक शुरू है, मुख्य सचिव अमिताभ जैन अफसरों की बैठक ले रहे हैं, SP, IG और निगम कमिश्नर बैठक में शामिल हैं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं, यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। इस बैठक के बाद संभावना है कि प्रशासन व्यवस्था बनाने को लेकर और सख्त हो जाए।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कल भी 4563 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी और 39 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 49 हजार 187 हो गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक 4170 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 3 लाख 19 हजार 488 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 25529 हो गया है।
Read More: आज से बदल गए हैं ये 8 नियम, आम जनता और नौकरीपेशा लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर