छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉक

छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉक

छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 4, 2021 6:38 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना मौत और नए संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, जिनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग भी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने आज लॉकडाउन को लेकर कुछ रियायतों का ऐलान किया है।

Read More: देर आए दुरुस्त आए क्या? मध्यप्रदेश में देरी तो हुई है 18+ वैक्सीनेशन में, लेकिन क्या तैयारी पूरी तरह दुरुस्त है?

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, बालोद और दुर्ग में 17 मई तक, कोंडागांव, कांकेर में 16 मई और बीजापुर में 12 मई तक और बलरामपुर, धमतरी, सूरजपुर, जशपुर और बिलासपुर में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

Read More: कोरोना की तीसरी लहर! AIIMS रायपुर के डायरेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा- तैयार रहें हेल्थ वर्कर्स

छत्तीसगढ़ में आज 15 हजार 785 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9485 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 210 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9485 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: वेंटीलेटर पर नूरा कुश्ती! आखिर बिगड़ा हुआ वेंटीलेटर छ्त्तीसगढ़ में कैसे पहुंचा?

आज 15785 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 87 हजार 486 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 53 हजार 542 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,24,459 हो गई है।

Read More: बिलासपुर, सूरजपुर और धमतरी जिले में 15 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, निदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"