सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी चिकन-मटन सहित ये दुकानें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन
सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी चिकन-मटन सहित ये दुकानें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन
धमतरी: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया है। रोजाना मौत के आंकड़ों और मृतकों की संख्या का एक नया रिकाॅर्ड बन रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सूरजपुर, जशपुर, कांकेर और रायपुर जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है।
Read More: छत्तीसगढ़ के एक और जिले में 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को दी गई छूट
हालांकि सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जी, फल, किराना समान बेचने की छूट दी है। किराना दुकानए सब्जी मीट दुकानें सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि जिले में पहले 26 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाया गया था।
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले
1. दुर्ग- 6 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल –
2. रायपुर- 9 अप्रैल से 5 मई
3. राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल –
4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
5. बालोद- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
6. बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 21 अप्रैल- 29 अप्रैल
7. कोरिया- 11 अप्रैल से 19 अप्रैल- 28 अप्रैल
8. धमतरी- 11 अप्रैल से 05 मई
9. जशपुर- 11 अप्रैल से 5 मई
10. कोरबा- 12 अप्रैल से 21 अप्रैल- 27 अप्रैल
11. सूरजपुर- 13 अप्रैल से 5 मई
12. सरगुजा- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
13. जांजगीर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 28 अप्रैल
14. गरियाबंद- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
15. बिलासपुर- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
16. रायगढ़- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 27 अप्रैल
17. महासमुंद- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 26 अप्रैल
18. मुंगेली- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 26 अप्रैल
19. बलरामपुर- 14 अप्रैल से 25 अप्रैल- 26 अप्रैल
20. पेंड्रा- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
21. कवर्धा- 21 अप्रैल से 29 अप्रैल
22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 26 अप्रैल
23. बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल
24. दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल
25. नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल
26. कांकेर- 19 अप्रैल से 05 मई
27. कोंडागांव- 20 अप्रैल से 26 अप्रैल
28. सुकमा- 20 अप्रैल से 1 मई

Facebook


