अंबिकापुर: कोरोना की चेन तोड़ने लगाए गए लाकडाउन से सरगुजा संभाग के किसान परेशान है आलम ये है कि लाकडाउन के कारण किसान सब्जी की बिक्री नहीं कर पा रहे औऱ सब्जियों के खेत मे ही खराब होने का खतरा बन गया है। इधर प्रशासन किसानों की सब्जी दूसरे प्रदेश में बेचने की व्यवस्था करने की बात कह रहा है।
दरअसल सरगुजा संभाग कर सभी जिले लाकडाउन हो चुके है सख्त लाकडाउन कर कारण इस बार सब्जी बिक्री की अनुमति भी नही दी गई है। सरगुजा संभाग के अलग अलग इलाको में सब्जी की बम्पर पैदावार होती है इस बार भी किसानों ने करेला, खीरा, गोभी, टमाटर, के अलावा फूलों की खेती की है। लेकिन इस बार किसानों की सब्जियों को कोई लेने वाला ही नहीं है और किसान बाहर जाकर सब्जी की बिक्री भी नहीं कर पा रहे।
यही हाल फूलों की खेती करने वाले लोगो का है कयोंकि नवरात्र के समय फूलों की मांग ज्यादा होती है और फिर इसके बाद शादी का सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार नवरात्र के शुरू होते ही लाकडाउन लग गया है, जिससे तैयार फूल खेतो में ही सुख रहे हैं। इसके अलावा लाकडाउन के कारण शादी समारोह भी फीके पड़ गए है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"