दुर्ग: लॉकडाउन में दुर्ग जिले के भिलाई में गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के विभिन्न थानों में इस बंटी-बबली गैंग के खिलाफ कई मामले दर्ज है। इस गैंग को महज 20 से 23 साल के युवा ऑपरेट करते है। 5 सदस्यों के गैंग में एक स्टाइलिश हसीना भी शामिल है। गैंग के पास से 10 मोबाइल फोन, दो स्कूटी और लाखों की ज्वेलरी जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बंटी-बबली की तर्ज पर लूट और चोरी की वारदात को ये गैंग अंजाम देता था। पुलिस ने शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए 3 लाख रुपए भी जब्त किए है। पुलिस ने मुख्य सरगना शुभम तागडे, प्रतीक्षा दास, जीतेन्द्र चौधरी, प्रतीम सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना शुभम तागड़े अपनी गर्लफ्रेंड प्रतीक्षा के साथ मिलकर चोरी करता था। वहीं इनके साथी चोरी से पहले क्षेत्र की रैकी कर शातिर ढंग से चोरी को अंजाम दिया करते थे।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"