जगदलपुर: बस्तर में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मई में किसानों को खरीफ की फसल शुरू करने में दिक्कतें आ सकती हैं। खरीफ की फसल की तैयारी के लिए किसान खेत पर काम करना चाहते हैं, लेकिन किसानों को लॉकडाउन के कारण डीजल नहीं मिलने से लेकर दूसरी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ट्रैक्टरों के लिए किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्हें शहरों तक आना पड़ रहा है। शहरों तक आने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बार किसानों की परेशानी को देखते हुए खरीफ की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
बता दें छत्तीसगढ़ में आज 15902 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 12508 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 229 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 8810 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 15902 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 44 हजार 602 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 14 हजार 693 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,21,099 हो गई है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"