रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर एम्स प्रबंधन ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सभी हेल्थ वर्करों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में लॉकडाउन 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश जारी किया है।
रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागरकर के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश गंभीर रोगी ही एम्स आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगी देर से पहुंच रहे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जा रहा है। ऐसे स्थिति में उन्हें फिर से सामान्य स्थिति में लाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसी वजह से मृत्यु दर बढ़ रहा है।
डॉ नागरकर के मुताबिक ज्यादातर मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन और स्टिरॉयड की जरुरत पड़ रही है। उन्होंने वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात भी कही है। इस बीच डॉ नागरकर ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका से इंकार नहीं किया और कहा कि सभी को इसके लिए तैयार रहने की जरुरत है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"