बलरामपुरः कोविड-19 संक्रमण के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी गई है। लॉकडाउन में बलरामपुर जिले की एक ऐसी तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, जो बेहद चैंकाने वाली है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए अकेला ही बाइक पर निकल गया और बिना बारात लिए ही मंडप तक पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा झारखंड का रहने वाला है और उसकी शादी बलरामपुर जिले के सनावल में रहने वाले परिवार की लड़की से तय हुई। सब तैयारी हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण बारातियों का आना संभव नहीं था। ऐसे में दूल्हे ने पोशाक पहनी और सेहरे की जगह हेलमेट लगाकर बाइक में बैठकर दुल्हन को लेने चल दिया।
वहीं, राज्य की सीमा पर जब पुलिस की टीम ने अकेले दूल्हे को देखा, तो हैरान रह गई और उन्होंने दूल्हे को रुकवा कर पूछा तो उसने सारी बात बताई। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कम से कम 5 लोग तो होने ही चाहिए थे, लेकिन यहां दूल्हा सिर्फ अकेला था। पुलिस वालों ने उसकी शादी करने की जिद को देखकर कम से कम 5 लोगों को बुलाने के लिए भी कहा लेकिन दूल्हा नहीं माना और उसको लगा कि 5 लोगों के चक्कर में उसकी शादी कहीं स्थगित न हो जाए। ऐसे में वो अकेला ही शादी के लिए चल दिया। शादी के लिए अकेले जा रहे इस दूल्हे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"