CGMSC ने तोड़ा पिछले चार सालों का रिकार्ड, इस साल में 586.6 करोड़ रुपए की दवा और उपकरण खरीदी

CGMSC ने तोड़ा पिछले चार सालों का रिकार्ड, इस साल में 586.6 करोड़ रुपए की दवा और उपकरण खरीदी

CGMSC ने तोड़ा पिछले चार सालों का रिकार्ड, इस साल में 586.6 करोड़ रुपए की दवा और उपकरण खरीदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 25, 2021 4:45 pm IST

रायपुर: सीजीएमएससी लिमिटेड द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 833 प्रकार की लगभग 586.6 करोड़ रुपए की औषधि एवं अन्य सामाग्री की खरीदी की गई है। कोरोना संक्रमण काल में सीजीएमएससी द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा की मांग के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार में उपयोग होने वाली औषधियों, किट तथा अन्य कन्ज्युंमेबल्स की लगभग 497 करोड़ 5 लाख रूपए की दवा निगम द्वारा (शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय क्रय समिति (कोविड-19) के अनुमोदन उपरांत) निविदा कर क्रय करते हुए निगम के अधिनस्थ दवा गोदामों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आपूर्ति की गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ : शादी के लिए नहीं मानी युवती तो की बड़े कांड की कोशिश ! एक अपचारी बालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

निगम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सीजीएमएससी का कार्य संचालनालयों की मांग के अनुसार दवा, अन्य सामाग्री एवं उपकरण क्रय कर उपलब्ध कराना है। सीजीएमएससी द्वारा वर्ष 2017-18 में लगभग 131.5 करोड़ रूपए वर्ष 2018-19 में लगभग 121.25 करोड़ रूपए, वर्ष 2019-20 में लगभग 150.6 करोड़ रूपए एवं वर्ष 2020-21 में 586.6 करोड़ रूपए की दवा एवं अन्य सामाग्री की खरीदी कर प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आपूर्ति की है।  प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों में दवा एवं उनसे जुड़ी स्वास्थ्य सामग्रियों की आपूर्ति करने का कार्य, निर्धारित मापदण्डों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, निरंतर किया जा रहा है।

Read More: रायपुर में मंदिर- मस्जिदों को खोलने की अनुमति, धार्मिक स्थलों में प्रसाद वितरण को लेकर नए निर्देश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"