मध्यप्रदेश में बैंक के बंद होने के समय में हुआ बदलाव, 15 मई तक के लिए लागू, आदेश जारी

Ads

मध्यप्रदेश में बैंक के बंद होने के समय में हुआ बदलाव, 15 मई तक के लिए लागू, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 04:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक के बंद होने के समय में बदलाव हुआ है। नया आदेश जारी करते हुए इसकी तारीख भी बढ़ा दी है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। 

Read More News: कोरोना से हुई मौत तो नहीं मिला कोई कांधा देने वाला, पुलिसकर्मियों ने की अंतिम संस्कार की व्यवस्था, पत्नी ने दी मुखाग्नि

आदेश के अनुसार प्रदेश में अब बैंक 15 मई तक दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी। आपको बता दें कि कोरोना कर्फ्यू लागू किए जाने वाले जिलों में यह नियम लागू होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सीमित समय तक बैंक खोलने का निर्णय लिया है। 

Read More News: कोविड गाइडलाइन सिर्फ आम आदमी के लिए? PWD कर्मचारी की बेटी की शादी में उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां

बता दें कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू है। कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू की तारीख को 7 मई तक बढ़ाया गया है। वहीं दुकानों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

Read More News: पहला डोज लेने के बाद कोरोना हो गया तो दूसरा डोज ले सकते हैं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं जिला टीकाकरण अधिकारी