रायपुर। प्रदेश में खुलने जा रहे 40 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब कक्षा पहली में एडमिशन आरटीई की तर्ज पर यानी लॉटरी सिस्टम पर होगा। इसके अलावा कक्षा दूसरी से कक्षा बारहवीं तक दाखिला मेरिट के आधार पर होंगे।
Read More News: थप्पड़ कांड में गिरफ्तार हुई भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट, 20 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
इससे पहले एडमिशन की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होनी थी। लेकिन हर कक्षा में 40 सीट तय है और शिक्षा विभाग की माने तो सीमित सीटों के लिए फॉर्म आने की संभावनाएं ज्यादा हैं। इसे देखते हुए लॉटरी सिस्टम और मेरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया करवाई जाएगी।
Read More News: छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की सुरक्षा में कटौती, गृह विभाग ने की कार्रवाई, सुरक्षा घटाने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
प्रदेश के सभी 40 स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जुलाई में स्कूलों में प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। एडमिशन प्रक्रिया पर किए गए बदलावों को शिक्षाविदों और अभिभावकों ने सही समय पर सही निर्णय बताया है।
Read More News: कथावाचक पंडित का अपहरण, मंदिर में कथा पढ़ने के नाम पर ले गए अज्ञात कार सवार, परिजनों से मांगी 30 लाख की फिरौती
इससे पहले पहले आओ पहले पाओ सिस्टम पर पेरेंट्स के साथ साथ शिक्षाविदों ने भी असहमति जताई थी। क्योंकि इससे संसाधन की कमी के चलते दूर-दराज के बच्चों को पढ़ने का मौका नहीं मिल पाता। अब मेरिट के आधार पर प्रवेश होने से सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा मिल सकेगी। बता दें कि प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत 40 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने जा रही है। राजधानी में आर डी तिवारी, बी पी पुजारी और शहीद स्मारक स्कूल इंग्लिश मीडियम में संचालित होंगे।
Read More News: 22 जून से शुरू जाएगी इन टीवी सीरियल्स की शूटिंग, इस महीने से देखने को मिलेंगे नए एपीसोड्स