छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता ने खाया जहर, 26 जनवरी को महिला ने की थी पिटाई
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता ने खाया जहर, 26 जनवरी को महिला ने की थी पिटाई
अंबिकापुर। कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सिन्हा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
Read More News:अन्न दान का महापर्व छेरछेरा आज, माईकोठी के धान ल हेर.. हेरा
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता के जहरीले पदर्थ सेवन किए जाने के मामले की जांच पुलिस कर रही है, फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चला है।
Read More News: सीएम बघेल 28 को कांकेर को देंगे 342 करोड़ की सौगात, पाटन में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा की एक महिला ने सरेआम पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेता इसी वजह से जहर खाया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: …तो सिर्फ आंदोलन को नुकसान होगा, शांति ही ताकत है किसानों की, उग्…
बता दें कि 26 जनवरी को कांग्रेस नेता को महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी।
ये भी पढ़ें:नक्सलियों ने सरपंच पति और ससुर को उतारा मौत के घाट, बीती रात घटना को दिया अंजाम
बता दें कि इसके पहले भी महिला ने कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज कराया था। कांग्रेस नेता अनिमेष सिन्हा पूर्व में कांग्रेस जिला सचिव रह चुके हैं। घटना के समय जिले के एसपी समेत तमाम बड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/0oErdn1aoX8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


