छत्तीसगढ़ के एक और जिले में धारा 144 लागू, पर्यटन स्थलों को किया गया बंद, निर्देश जारी

Ads

छत्तीसगढ़ के एक और जिले में धारा 144 लागू, पर्यटन स्थलों को किया गया बंद, निर्देश जारी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 05:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

दंतेवाड़ा: प्रदेश में कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं। हर दिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर जिला प्रशासन अब कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले की तरह सख्ती बरत रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि दंतेवाड़ा जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: CG Lockdown गुड़ाखू लाइन और ममता नगर कंटेनमेंट जोन घोषित, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

इन जिलों में धारा 144 लागू
मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, गौरेला-मरवाही-पेंड्रा, कोंडागांव, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, रायपुर, सूरजपुर, कवर्धा, कोरिया और अब दंतेवाड़ा जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। धारा 144 लागू होने के बाद अब सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे। साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

Read More: फसल चोरी की FIR न करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, शासन के खिलाफ लगाया बड़ा जुर्माना, ‘भारत का संविधान’ सहित ये बुक जमा करने का दिया निर्देश

लगी पाबंदी
होली व रमजान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन के साथ ही जुलूस, धरना प्रदर्शन व समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More: Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, परिजनों के साथ बैठे थे घर आंगन पर

प्रदेश में आज 22 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 2668 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 570 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 22 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4048 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: सरकारी अस्पताल के ICU में महिला मरीज को वार्ड बॉय लगा रहा था टांके, डॉक्टर भी थे मौजूद

2668 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 34 हजार 778 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 15 हजार 423 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 15307 हो गई है।

Read More: इंग्लैंड ने दूसरा वनडे जीतकर जाहिर किए इरादे, भारत के लिए आसान नहीं होगी वनडे सीरीज

chhattisgarh lockdown
chhattisgarh lockdown news
chhattisgarh lockdown news today
chhattisgarh lockdown date
chhattisgarh lockdown news today live
chhattisgarh lockdown news 2021
chhattisgarh lockdown update
chhattisgarh lockdown again
chhattisgarh lockdown update 2021
chhattisgarh lockdown latest news 2021
chhattisgarh lockdown news
chhattisgarh lockdown latest news
chhattisgarh lockdown 2021
chhattisgarh lockdown news today
chhattisgarh lockdown news live
chhattisgarh lockdown news today in hindi
chhattisgarh lockdown update
chhattisgarh lockdown samachar
chhattisgarh lockdown march 2021
chhattisgarh containment zone list
contains chhattisgarh
chhattisgarh raipur containment zone