IND vs AFG First ODI Match Live Score Card || Image- ANI News File
धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को धर्मशाला में खेला जा रहा है। (IND vs AFG First ODI Match Live Score Card) बारिश की वजह से फ़िलहाल मुकाबला बाधित है और टॉस में देर हो रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दोनों बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Welcome to the live coverage of the 1st ODI match between India and Afghanistan .https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia #INDvAFG #1stODI @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
श्रेयस अय्यर ने अब तक 76 वनडे मैचों की 70 पारियों में 2977 रन बनाए हैं। उन्हें 3000 रन का आंकड़ा छूने के लिए केवल 23 रन की जरूरत है। अय्यर के नाम वनडे क्रिकेट में 5 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 46.51 और स्ट्राइक रेट 98.51 का रहा है। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी इस मुकाम से ज्यादा दूर नहीं हैं। गिल ने 61 वनडे मैचों में 2953 रन बनाए हैं और उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए 47 रन की जरूरत है। गिल के नाम वनडे क्रिकेट में 8 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका शानदार औसत 55.71 और स्ट्राइक रेट 99.02 का रहा है।
🚨 Update from Dharamshala 🚨
Toss for the 1️⃣st #INDvAFG ODI has been delayed due to rain.
Stay tuned for more updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cMPZs6Kj8r
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
साल 2026 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने इस साल खेले गए तीन वनडे मैचों में सिर्फ 60 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20 का रहा और सर्वोच्च स्कोर 49 रन रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के पीछे उनकी खराब फॉर्म को भी एक कारण माना गया था। (IND vs AFG First ODI Match Live Score Card) दूसरी ओर शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहतर कहा जा सकता है। उन्होंने इस साल तीन वनडे मैचों में 135 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45 और स्ट्राइक रेट 95.07 का रहा है। गिल ने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन रहा है।
भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी के हाथों में है। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में जहां भारत जीत के साथ आगाज करना चाहेगा, वहीं सभी की नजरें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर भी रहेंगी, जो अपने 3000 वनडे रन पूरे कर एक नया मुकाम हासिल करने के करीब हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार