Goa CM Security Lapse/Image Credit: AI
Goa CM Security Lapse: पणजी: उत्तरी गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के काफिले में एक गाड़ी के घुसने के बाद पुलिस ने एक कांस्टेबल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात अमोनो में उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री संखेलिम से पणजी जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सामने से आ रही एक अज्ञात एसयूवी अचानक मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई, जिससे सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे कर दिया, (Goa CM Security Lapse) जिससे कोई भी संभावित दुर्घटना या सुरक्षा में चूक टल गई। घटना की सूचना मिलने पर बिचोलिम थाने के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी में सवार लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पाए गए और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Goa CM Security Lapse: पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चालक घटना स्थल से भाग गया था लेकिन उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। (Goa CM Security Lapse) पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक पोंडा उपमंडल में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिस के मुताबिक, सभी पांचों लोग अब पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और गाड़ी रोके जाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सुरक्षित आगे बढ़ गया।
इन्हे भी पढ़ें-