छत्तीसगढ़ में कल आएगी 1.5 लाख Covaxin की बड़ी खेप, 18+ लोगों का होगा वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ में कल आएगी 1.5 लाख Covaxin की बड़ी खेप, 18+ लोगों का होगा वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ में कल आएगी 1.5 लाख Covaxin की बड़ी खेप, 18+ लोगों का होगा वैक्सीनेशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 30, 2021 3:45 pm IST

रायपुर: कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई यानि कल से शुरू होने वाला है। इस चरण में 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसी बीच खबर आ रही है कि कल से प्रदेश में भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन सप्लाई होगी। प्रदेश में 1 लाख 50 हजार वैक्सीन की होगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने भारत बायोटेक कंपनी को 25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 97 कोरोना मरीजों की मौत, 12 हजार 400 नए संक्रमितों की पुष्टि

वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में एक मई से 18+ लोगों के टीककारण को लेकर स्थिति साफ हो गई है। प्रदेश में कल से 18+ लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले अंत्योदय कार्डधारकों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

Read More: देशभर में 20 मई तक टोटल लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने किया ऐलान? जानिए क्या है वायरल खबर की हकीकत

उन्होने आगे बताया कि पहले अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल 11.30 बजे विमान से वैक्सीन आएगी, जिसके बाद सेंटर्स तक भेजे जाएंगे। जहां-जहां टीका पहुंचेगा, वहां वैक्सीन लगाएंगे। हर विकासखण्ड में 800 वैक्सीन भेजे जाएंगे और 14 नगर निगमों में 2300 वैक्सीन भेजे जाएंगे।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 97 कोरोना मरीजों की मौत, 12 हजार 400 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"