जम्मू कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की होगी घर वापसी, दो ट्रेनों की मिली अनुमति, छत्तीसगढ़ ने 12 मई को किया था अनुरोध

जम्मू कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की होगी घर वापसी, दो ट्रेनों की मिली अनुमति, छत्तीसगढ़ ने 12 मई को किया था अनुरोध

जम्मू कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की होगी घर वापसी, दो ट्रेनों की मिली अनुमति, छत्तीसगढ़ ने 12 मई को किया था अनुरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 17, 2020 4:14 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लाॅकडाउन में जम्मू कश्मीर में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए दो ट्रेनों की अनुमति मिल गई है। ये श्रमिक स्पेशल ट्रेन जम्मू से बिलासपुर-चांपा चलेंगी। पहली ट्रेन 20 या 21 मई को यहां पहुंचने की संभावना है इसी तरह दूसरी ट्रेन 22 या 23 मई को आएगी।

Read More: संत देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ का निधन, कटनी के दद्दाजी धाम में ली अंतिम सांस

जम्मू कश्मीर में फंसे श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की थी। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने 12 मई को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के इन श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों के संचालन के लिए अनुमति मांगी थी जिस पर जम्मू-कश्मीर शासन से अनुमति के पश्चात् दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित की गई है।

Read More: उद्योगों के भवनों और लाॅज, होटलों को बनाया जाएगा क्वारंटाइन सेंटर, जिला प्रशासन ने अधिग्रहण करने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"