Akanksha Puri on CJP Protest: प्रोटेस्ट में जानें के लिए एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिल रही मोटी रकम. इस एक्ट्रेस के दावे से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Akanksha Puri on CJP Protest: मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी ने जंतर-मन्त्र पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

Akanksha Puri on CJP Protest: प्रोटेस्ट में जानें के लिए एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिल रही मोटी रकम. इस एक्ट्रेस के दावे से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Akanksha Puri on CJP Protest/Image Credit: Akanksha Puri Instagram

Modified Date: July 25, 2026 / 09:47 am IST
Published Date: July 25, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी ने जंतर-मन्त्र पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया है।
  • आकांक्षा पूरी ने कहा है कि, प्रदर्शन में जाने के लिए कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को मोटी रकम दी जा रही है।
  • आकांक्षा पूरी के इस दावे ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Akanksha Puri on CJP Protest: मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी ने जंतर-मन्त्र पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। एक्ट्रेस के इस दावे ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है। जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन को लेकर आकांक्षा पूरी ने कहा है कि, इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को मौजूदा विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने या उनके पक्ष-विपक्ष में सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन अब उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब देशभर में में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी दावा कर चुके हैं कि उन्हें प्रदर्शन के खिलाफ वीडियो बनाने या किसी खास राजनीतिक नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए मोटी रकम का ऑफर मिला था।

कई पार्टियां कर रही हैं संपर्क

वहीं आकांक्षा पूरी ने दावा करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि जो लोग मेरे साथ हैं, चाहे वो एक्टर हों या कंटेंट क्रिएटर, वो सभी जानते हैं कि बहुत से लोग और कई पार्टियां हमसे संपर्क कर रही हैं ताकि इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाया जा सके। ताकि लोग चर्चा में आएं या किसी रैली में जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं।” (Akanksha Puri on CJP Protest) हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी या संगठन का नाम नहीं लिया और न ही इस दावे के समर्थन में कोई सबूत सार्वजनिक किया।

कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती मैं

Akanksha Puri on CJP Protest: इतना ही नहीं एक्ट्रेस आकांक्षा ने साफ़-साफ कहा कि, वो ऐसे किसी भी अभियान का हिस्सा नहीं बना चाहती, जिसमें किसी सामाजिक या छात्र आंदोलन का इस्तेमाल प्रचार या राजनीतिक फायदे के लिए किया जाए। आकांक्षा ने अपने बयान में आगे कहा कि, “मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं सही चीज का सपोर्ट करना चाहती हूं। इसके लिए चाहे मैं वहां मौजूद रहूं या न रहूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब भी किसी को जरूरत होती है, मैं उनके साथ होती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि छात्रों के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर वह काफी दुखी हुईं। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो भारत का भविष्य हैं। वो छात्र हैं। उनके साथ ऐसा होना और वो सारे सीन देखना बहुत परेशान करने वाला था। मैं चाहती हूं कि उनकी बात सुनी जाए, उन्हें समर्थन मिलना चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.