प्रवासी मजदूरों की छत्तीसगढ़ वापसी पर 27 अप्रैल को हो सकता है फैसला, मुख्य सचिव ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव से चर्चा के दौरान रखी बात

प्रवासी मजदूरों की छत्तीसगढ़ वापसी पर 27 अप्रैल को हो सकता है फैसला, मुख्य सचिव ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव से चर्चा के दौरान रखी बात

प्रवासी मजदूरों की छत्तीसगढ़ वापसी पर 27 अप्रैल को हो सकता है फैसला, मुख्य सचिव ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव से चर्चा के दौरान रखी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 25, 2020 11:59 am IST

रायपुर: लॉक डाउन के बीच केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मंडल से चर्चा की। इस दौरान आरपी मंडल ने प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ वापस लाने को लेकर चर्चा की गई। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने कहा कि इस संबंध में कहा कि राज्यों के साथ चर्चा की जा रही है, 27 अप्रैल तक सरकार फैसला ले सकती है। बता दें कि 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी देशभर के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर कोरोना और लॉक डाउन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। वहीं, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों से वापस लाने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी है।

Read More: सीएम बघेल के निर्देश, सरकारी दफ्तरों में काम-काज शुरू होने से पहले साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धोने की व्यवस्था जल्द करें

गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पूर्व की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेगा।

Read More: विद्युतकर्मी भी माने जाएंगे कोरोना वारियर्स, उर्जा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किया आदेश

दूध, किराना और अन्य सामान की दुकानों को निर्धारित समय तक ही संचालन की अनुमति है। दवा दुकानों पर छूट बरकरार है। बता दें कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद आज सुबह शहर में कई दुकानें खुल गई थी। जिसे पुलिस ने बंद कराया है।

Read More: पूर्व सीएम रमन सिंह ने की मांग, अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने बनाई जाए हाई पॉवर कमेटी, खाते में डाली जाए राशि

बता दें कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में थोड़ी छूट देकर सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। वहीं लॉकडाउन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन करने का कहा गया है। हालांकि शॉपिंग मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स को खोलने की इजाजत नहीं दी है। इस बीच कई राज्यों में इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Read More: सचिन तेंदुलकर से प्रेरित फिल्म ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ का मोशन पोस्टर रिलीज, महेश भट्ट ने ट्वीट कर शेयर किया वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"