सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- अनलॉक 2 के दौरान जिम संचालकों को मिले सशर्त अनुमति

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- अनलॉक 2 के दौरान जिम संचालकों को मिले सशर्त अनुमति

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- अनलॉक 2 के दौरान जिम संचालकों को मिले सशर्त अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 5, 2020 2:14 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम संचालन के लिए एसओपी के पालन की शर्त के साथ अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज कुल 46 मामले आए सामने, जानिए कितने हुए डिस्चार्ज

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण हेतु घोषित लॉकडाउन में चरणबद्ध रूप से छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ की जा रही हैं। रेस्टोरेंट, होटल सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु अनुमति एसओपी के पालन की शर्त पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई है। लेकिन अभी भी जिम संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं है, जिसके कारण जिम संचालनकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: एक साल तक लागू रहेगी कोरोना गाइडलाइन, केरल सरकार ने जारी की अधिसूचना… देखिए

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार रेस्टोरेंटे एवं होटल व्यवसाय को संचालन हेतु एसओपी के पालन की शर्त पर अनुमति दी गई है, उसी प्रकार जिम संचालन हेतु भी सशर्त अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाए।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- जोगी जैसों के कारण 15 साल सत्ता से बाहर रही कांग्रेस, मरवाही हमारा गढ़, हर हाल में जीतेगी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"