मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत, विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत, विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत, विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 3, 2020 6:30 pm IST

रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात्रि 9 बजे रायगढ़ पहुंचे। यहां विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर जानकी अमृत काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जिंदल एयर स्ट्रीप में मुख्यमंत्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका की प्रारंभिक तैयारी शुरू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की तैयारियों की समीक्षाIBC-24

यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीएसटी की कमी की भरपाई के लिए हमने केंद्र से कर्ज के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। प्रदेश हित में पहले विकल्प को स्वीकार किया है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि भारत सरकार सीधे कर्ज लेकर पैसे नहीं दे रही है, लेकिन सारी जिम्मेदारी भारत सरकार ले रही है। प्रदेश में दो लाख 14 हजार किसान बढ़े, खेती का रकबा भी बढ़ा है। ये इस बात का संकेत कि प्रदेश में कृषि लाभदायक है। किसान न्याय योजना से किसानों की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। ये प्रदेश के लिए अच्छा संकेत है, भारत सरकार को भी इसे लागू करना चाहिए। राज्यों को अतिशेष अनाज से एथेनाल बनाने की परमिशन भारत सरकार को देना चाहिए।

Read More: रायगढ़ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, दर्शन करने देर रात जाएंगे बाबा धाम मंदिर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"