आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात
आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।
असम कांग्रेस के सीनियर आब्जर्वर बनाए जाने के बाद सीएम का ये पहला दिल्ली दौरा है। वो 18 और 19 जनवरी को असम दौरा कर वापस रायपुर लौटे हैं। इस दौरे पर सीएम ने असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर कांग्रेस का हाल जाना है।
Read More News: Expiry हो जाएगी कोरोना वैक्सीन, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के सामने नई समस्या
सीएम वहां के सियासी हालात की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को देंगे। सीएम भूपेश की केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी हो सकती है।
Read More News: क्या ट्रांसफर को लेकर एक पारदर्शी व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती?

Facebook


