मुख्यमंत्री शिवराज ने देर रात रैनबसेरा का किया औचक निरीक्षण, लोगों का जाना हाल

Ads

मुख्यमंत्री शिवराज ने देर रात रैनबसेरा का किया औचक निरीक्षण, लोगों का जाना हाल

  •  
  • Publish Date - February 13, 2021 / 03:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

उज्जैन। उज्जैन में विधायकों के चल रहे प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रैनबसेरों का औचक निरीक्षण किया। रात्रि विश्राम के लिए आए मुख्यमंत्री ने इंदौर के सुखलिया, एमवाय अस्पताल और झाबुआ टावर समेत कई और रैनबसेरों का जायजा लिया।

यहां मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों के साथ बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी के साथ भी अमानवीय व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा।

Read More News:  भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, 1 लाख करोड़ का बजट लाने, स्कूल खोलने सहित अन्य नई योजनाओं

मुख्यमंत्री का ये दौरा कई मायनों में अहम है, क्योंकि हाल ही में इंदौर में बुजुर्गों को नगर निगम सीमा के बाहर छोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच के बाद निगम कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को निलंबित किया गया है। लिहाजा रैनबसेरों की व्यवस्था में हुए बदलाव को देखने मुख्यमंत्री खुद पहुंच गए।