मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मैराथन बैठक, IMA के सदस्यों के साथ करेंगे मीटिंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मैराथन बैठक, IMA के सदस्यों के साथ करेंगे मीटिंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मैराथन बैठक, IMA के सदस्यों के साथ करेंगे मीटिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 25, 2020 5:12 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। केंद्र के साथ-साथ राज्य भी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Read More News: फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से जुड़ेगी पुलिस, सलाह-सुझाव लेकर नई रणनीति पर करेगी का

कोरोना वायरस से निपटने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैराथन मीटिंग करेंगे। सबसे पहले सुबह 11.30 बजे मंडी अधिनियम में संशोधन के संबंध में बैठक लेंगे। इसके बाद 12.30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।

Read More News: गेंद को चमकाने के लिए थूक की जगह कृत्रिम सलाइवा का इस्तेमाल करने पर चल रहा विचार, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर झेल चुके हैं प्रतिबंध
दोपहर 3.30 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान मास्क लॉन्च करेंगे। शाम 4 बजे कोरोना महामारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद ​5 बजे स्व-सहायता समूह के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।

Read More News: देश में कोरोना संक्रमितों के मामले 24 हजार के पार, अब तक 775 ने तोड़ा दम, 5063 स्वस्थ होकर घर लौटे
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए मरीज और कुछ और मौतें होने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1902 हो गई है। मध्यप्रदेश में अब तक 98 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 244 लोग इलाज से ठीक भी हो चुके हैं।

Read More News:अवैध वसूली के आरोप में दो आरक्षक सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने पर एक आरक्षक लाइन अटैच


लेखक के बारे में