सर्दी का सितम, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर के आसार
सर्दी का सितम, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर के आसार
भोपाल, अंबिकापुर। बादल छटते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड के और बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों के अलर्ट किया है।
Read More News:खुशखबरीः नर्सिंग कोर्स कर रहे 80 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा जनरल प्रमोशन, इस आधार पर लिया गया निर्णय
राजधानी भोपाल में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। वहीं दिन में जहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा तो रात में भी तापमान 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। बात करें तो छत्तीसगढ़ कि तो उत्तर पूर्व से अब ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है।
Read More News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने खोला मोर्चा, विभिन्न मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
प्रदेश के उत्तरी इलाके में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। सरगुजा में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंच गया। ठंड से बचने लोग गर्म चाय और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पठारी इलाको में तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंचा।
Read More News:बीजेपी का आज प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ट्रेनिंग, पूर्व CM रमन सिंह होंगे शामिल
मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 21 तारीख तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें इसके पहले मध्य प्रदेश के मध्य में सिस्टम बनने की वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।
Read More News:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा को देंगे विकास की सौगात, “छत्तीसगढ़ के नवा बिहान” कार्यक्रम में होंगे शामिल
वहीं अब बादल छट चुके हैं और मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है, और मौसम के साफ होने की वजह से ही धीरे-धीरे अब न्यूनतम तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में ठंड का सितम अब शुरू होगा।
Read More News:प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले स्टेडियम में हुआ विस्फोट, आत्मघाती हमले में मारे गए 15 लोग, कई हुए

Facebook


