मानस महोत्सव में शामिल होकर सीएम बघेल ने किया रामचरितमानस का पाठ, कहा- लोग मिलते हैं तो एक दूसरे को कहते हैं ‘राम-राम’

मानस महोत्सव में शामिल होकर सीएम बघेल ने किया रामचरितमानस का पाठ, कहा- लोग मिलते हैं तो एक दूसरे को कहते हैं 'राम-राम'

मानस महोत्सव में शामिल होकर सीएम बघेल ने किया रामचरितमानस का पाठ, कहा- लोग मिलते हैं तो एक दूसरे को कहते हैं ‘राम-राम’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 29, 2020 11:32 am IST

जांजगीर-चांपा: सीएम भूपेश बघेल रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मानस महोत्सव में शामिल होकर मंडलीयों के साथ रामचरितमानस का पाठ किया। प्रवास के दौरान सीएम बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामराज तभी होगा, जब समानता होगी। राम को हम मूर्ति और विचारों में पूजते हैं, उन्हें साकार, निराकार के रूप में मानते हैं।

Read More: कल भोपाल आएंगे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ होगी बैठक

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम का महत्व है, मिलते हैं तो कहते हैं राम-राम। किसी युग में संकट आया तो साथ देने छत्तीसगढ़ हमेशा आगे रहा है। धार्मिक नगरी खरौद का विकास भी विकास होगा। राम वन गमन पथ में सरकार ने 2 साल में जनहित कार्य किए। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। कोरोना संकट है, फिर भी सरकार 25 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीद रही है। बोनस का चौथी किस्त भी जल्द मिलेगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में धान बेचने 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने कराया पंजीयन, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने BJP पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान सीएम बघेल ने भाजपा पर भी निशाना साध है। उन्होंने कहा कि वे नहीं, हम कर रहे हैं गौ सेवा। 3 दिनों तक हर साल प्रदेश स्तरीय मानस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Read More: मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"