बजट तैयारियों पर CM बघेल आज तीन मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, कई अहम प्रस्तावों पर होगी बात

Ads

बजट तैयारियों पर CM बघेल आज तीन मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, कई अहम प्रस्तावों पर होगी बात

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 01:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बजट की तैयारियों को लेकर तीन विभागों के मंत्रियों से चर्चा की। वहीं आज भी मुख्यमंत्री मंत्री प्रेमसाय सिंह, शिव डहरिया और मोहम्मद अकबर के साथ चर्चा करेंगे।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके 

शनिवार को महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया से सम्बंधित विभागों पर चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम और मंत्री के बीच इस साल बच्चों के लिए अलग से बजट बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई है। आंगनबाड़ी में रिक्त पद और भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वहीं समाज कल्याण विभाग से जुड़े लोगों के लिए काम किए जाने पर हुई।

Read More News:देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्‍सीन, किसी में नहीं दिखा गंभीर साइड इफेक्‍ट

मंत्री गुरु रुद्रकुमार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इन दोनों विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा करते हुए प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल और ग्राम उद्योग को रोज़गार से जोड़ते हुए काम करने की बात कही है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में 566 नए कोरोना संक्रमित मिले, बीते 24 घंटे में 7 ने तोड़ा दम, 515 मरीज स्वस्थ होकर घर  

इसी तरह मंत्री कवासी लखमा के आबकारी और उद्योग विभाग की बजट तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई शराब दुकानों को हाईटेक किए जाने के साथ साथ राज्य में सुव्यवस्थित तरीक़े से उद्योग लगाने संबंधित अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Read More News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गज्जू साहू रायपुर शहर और अनिल नायक रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष