सीएम भूपेश बघेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएम भूपेश बघेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएम भूपेश बघेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 20, 2021 11:53 am IST

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि कल ही राहुल गांधी ने बंगाल में होने वाली सभी रैलियों को रद्द करने का ऐलान किया था।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।

Read More: आर्थिक गतिविधियों पर रोक से हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे कारोबार: आरएआई

वहीं, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि आपके जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं। इससे पहले पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Read More: बड़ी राहतः जिले में चार दिन के भीतर 14 हजार 075 मरीजों ने दी कोरोना को मात, देखिए आंकड़ें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"