घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए : पी सुंदरराज

घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए : पी सुंदरराज

घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए : पी सुंदरराज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: April 4, 2021 3:06 pm IST

रायपुर। CM भूपेश बघेल पहुंचे घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। CM भूपेश बघेल घायल जवानों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

Read More: हॉस्पिटल में भीषण आग, 6 मरीज झुलसे, सीएम ने ट्वीट कर दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

वहीं  बस्तर IG पी सुंदरराज ने नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। पी सुंदरराज ने कहा कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।

Read More: chhattisgarh bijapur naxal attack : तर्रेम में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर बीजापुर लाए गए, हेलीकॉप्टर के जरिए लाए गए शव

बीजापुर के तर्रेम में हुई नक्सली घटना ने प्रदेश ही नहीं देशभर में हड़कंप मचा दिया है। नक्सल घटना के चलते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल असम की चुनावी सभाओं को रद्द कर रायपुर वापस लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Read More: CG Lockdown: रायपुर में बेकाबू हुआ कोरोना! कई और इलाकों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, सभी दुकानें रहेंगी बंद

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि ये जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नहीं हुई है, बल्कि युद्ध हुआ है। शहीद जवानों को नमन करता हूं, उनको मैं नमन करता हूं। उनकी बहादूरी को नमन करता हूं। जवानों ने नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया है। हमारे जवान धूर नक्सल माने जाने वाले तर्रेम में कैंप स्थापित करने वाले थे, इसी बात को लेकर नक्सली बौखलाए हुए थे। वहीं, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से हुई बातचीत को लेकर कहा कि बिल्कुल भी जवानों ने चूक नहीं हुई है, वे सर्चिंग से लौट रहे थे इस दौरान उनको निशाना बनाया गया है। बताया गया कि सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से नक्सली घटना की जानकारी ली है। 

Read More: दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए छत्तीसगढ़ के ये कांग्रेस विधायक, परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

इस दौरान DGP डीएम अवस्थी, DG नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा और DG CRPF कुलदीप सिंह मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की बैठक जारी है। बैठक में बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला, IB के डायरेक्टर अरविंद कुमार और CRPF के अधिकारी मौजूद हैं। 

Read More: हृदय कैंसर के मरीजों के लिए पांच मिनट वाला उपचार पेश किया गया, कीमोथेरेपी कराने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत


लेखक के बारे में