कृषि बिल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं से पूछे सवाल, कहा- क्या वो किसानों को बोनस देने के खिलाफ हैं..
कृषि बिल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं से पूछे सवाल, कहा- क्या वो किसानों को बोनस देने के खिलाफ हैं..
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि बिल के विरोध को लेकर लड़ाई तेज कर दी। आज बिलासपुर पहुंचे सीएम भूपेश ने कृषि बिल को लेकर बीजेपी नेताओं से सवाल किया। मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेताओं से पूछा कि भाजपा नेता बताएं क्या वो किसानों को बोनस देने के खिलाफ हैं। किसानों के समर्थन मूल्य के खिलाफ हैं।
Read More News: नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम
बता दें कि केंद्र सरकार की नई कृषि बिल को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। कांग्रेस को किसान संगठनों का भी समर्थन मिला है। वहीं अब मुख्यमंत्री भी कृषि बिल को लेकर बीजेपी नेताओं पर हमला बोल रहे हैं।
Read More News: छत्तीसगढ़ के किसान संगठन कृषि बिल का करेंगे पुरजोर विरोध, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास, सांसदों का करेंगे घेराव
आज अचानक बिलासपुर दौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही उपचुनाव को लेकर भी बयान दिया। कहा कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ है। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा कि भाजपा की कार्यकारिणी में केवल रमन सिंह बचे। सरोज पाण्डेय और रामविचार नेताम को मक्खी की तरह बाहर किया गया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सौदान सिंह पर चुटकी ली। कहा कि सौदान सिंह को भी अब छत्तीसगढ़ का मान रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने 2 अक्टूबर को राज्यभर में वनअधिकार पट्टे वितरण करना बताया।
Read More News: गहमा-गहमी के बीच नगर निगम के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 39 में पुरूषों को मौका, देखिए वर्गवार आरक्षण

Facebook


