…तो इसलिए राहुल गांधी चुनावी दौरे में लेकर जाते हैं सीएम भूपेश बघेल को, जानिए क्या है खास वजह

...तो इसलिए राहुल गांधी चुनावी दौरे में लेकर जाते हैं सीएम भूपेश बघेल को, जानिए क्या है खास वजह

…तो इसलिए राहुल गांधी चुनावी दौरे में लेकर जाते हैं सीएम भूपेश बघेल को, जानिए क्या है खास वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 19, 2019 9:55 am IST

रायपुर: IBC24 सोमवार को एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल पहुंचे। आयोजन के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बेबाकी से सवालों के जवाब देते हुए जहां एक ओर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया तो वहीं दूसरी ओर एक बड़े राज का भी खुलासा किया। भूपेश बघेल अभी लगातार राहुल गांधी के साथ चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसकी खास वजह भी है, भूपेश बघेल ने सोमवार को IBC24 के कॉन्क्लेव में बताया कि क्यों उन्हें राहुल गांधी अपने साथ लेकर जाते हैं।

Read More: IBC24 CG Conclave: CM भूपेश बघेल ने कई सवालों के जवाब में PM मोदी को लिया आड़े हाथों, जानिए क्या है मुद्दा

लोकसभा चुनाव में एक स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस के लिए काम करना और लगातार राहुल गांधी के साथ कई राज्यों का दौरा करने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा में जीत दिलाने वाले तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को अपने साथ लेकर जाते हैं, क्योंकि वे देश की जनता को ये बताना वाहते हैं कि इन तीनों राज्यों में आपने हमें जीताया है। इन तीनों राज्यों में हमने सत्ता में आते ही अपना वादा पूरा किया। मतबल हम जुमलेबाज नहीं हैं। जो कहा सो किया। ये संदेश देने के लिए ही हम तीनों मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर जाते हैं।

सुनिए IBC24 के कॉन्क्लेव में इन नेताओं ने क्या कहा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"