सीएम भूपेश बघेल ने नकुलनार सड़क हादसे में घायल लोगों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश, मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

सीएम भूपेश बघेल ने नकुलनार सड़क हादसे में घायल लोगों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश, मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

सीएम भूपेश बघेल ने नकुलनार सड़क हादसे में घायल लोगों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश, मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: January 31, 2021 3:50 pm IST

रायपुरः दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज हुए सड़क हादसे में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसमें से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़े बचेली द्वारा 50-50 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है साथ ही उन्होंने इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

Read More: बाइक को टक्कर मार ट्रक में जा घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत, एक घायल

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र में आज दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत होने से उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु और कुछ ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए बचेली और किरंदुल के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Read More: 1 फरवरी को सुकमा प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"