#SpeakUpForWomenSafety कैंपेन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- महिलाओं पर अत्याचार कहीं भी हो, जवाबदेही सबकी तय होनी चाहिए

#SpeakUpForWomenSafety कैंपेन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- महिलाओं पर अत्याचार कहीं भी हो, जवाबदेही सबकी तय होनी चाहिए

#SpeakUpForWomenSafety कैंपेन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- महिलाओं पर अत्याचार कहीं भी हो, जवाबदेही सबकी तय होनी चाहिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 12, 2020 11:50 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सोमवार को सोशल मीडिया पर “स्पीक अप वुमंस सेफ़्टी’ कैंपने में शामिल हुए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि महिलाओं पर अत्याचार कहीं भी हो, सरकार किसी की भी हो, जवाबदेही सबकी तय होनी चाहिए। यदि अपराध के खिलाफ कार्रवाई में कोई कमी हो तो हर विपक्ष को आवाज उठानी चाहिए। लोकतंत्र का अंतिम लक्ष्य लोकहित होना चाहिए, स्वहित नहीं। सामाजिक बुराई से हमें मिलकर लड़ना है।

Read More: मंत्री गोविंद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पूर्व सीएम की चेतावनी, कहा- 3 तारीख को जनता जवाब देगी और कमलनाथ हिसाब लेगा

वहीं, दूसरी ओर सीएम भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन को पत्र लिखकर यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया है। न्होंने इसके लिए राज्य शासन की ओर से समस्त आवश्यक सहयोग देने की सहमति दी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में बनेगा नया ‘कृषि कानून’, मंत्री चौबे बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, अन्नदाताओं को नहीं होगा नुकसान

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि देश में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध यौन अपराध गंभीर चिंता का विषय है। यद्यपि उक्त विषय पर पर्याप्त कानून बने हैं, परंतु उसके बावजूद उपरोक्त प्रकार के अपराधों में कमी होते नहीं दिख रही है तथा समय पर न्याय नहीं मिलना भी एक चिंता का विषय है। राज्य के न्यायालयों में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध हुए यौन अपराधों के मामलों में शीघ्र व तत्परतापूर्वक विचारण की आवश्यकता है तथा हमारा यह दायित्व है, कि यौन अपराधों के पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले और दोषी अतिशीघ्र कठोर दण्ड से दंडित हों।

Read More: यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की जल्द सुनवाई के लिए CM भूपेश बघेल ने HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, जताई चिंता

बघेल ने पत्र में लिखा है कि यह उचित होगा कि प्रदेश के सभी जिलों में यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई हेतु आवश्यक संख्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित किए जाएं, जिसमें ऐसे प्रकरणों की सुनवाई समय सीमा (जो निर्धारित कि जाए) में तथा दिन-प्रतिदिन हो। राज्य शासन इस हेतु समस्त आवश्यक सहयोग हेतु सहमत है। मुख्यमंत्री बघेल ने न्यायमूर्ति मेनन से इस विषय में आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Read More: मुंबई में बिजली गुलः फिल्मी हस्तियों ने शहरवासियों से की धैर्य रखने अपील की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"