फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, कहा- खेल जगत में अपूरणीय क्षति

फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, कहा- खेल जगत में अपूरणीय क्षति

फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, कहा- खेल जगत में अपूरणीय क्षति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 30, 2020 5:01 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर व क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोस्वामी के निधन से भारतीय खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने गोस्वामी के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 82 वर्षीय गोस्वामी का निधन आज गुरूवार शाम को कोलकोता में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया।

Read More: मध्यप्रदेश में 2600 पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़, जानिए इंदौर और भोपाल में क्या है स्थिति

चुन्नी गोस्वामी अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे। वर्ष 1962 में उनकी कप्तानी में भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गोस्वामी फुटबॉल के साथ-साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट के भी खिलाड़ी रहे हैं। वर्ष 1971-72 में उनकी कप्तानी में बंगाल की टीम ने रणजी का फाइनल मैच खेला था।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज कितने नए मरीजों की हुई पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"