नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति सीएम भूपेश बघेल ने जाताया दुख, व्यक्त की परिजनों के प्रति संवेदना

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति सीएम भूपेश बघेल ने जाताया दुख, व्यक्त की परिजनों के प्रति संवेदना

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति सीएम भूपेश बघेल ने जाताया दुख, व्यक्त की परिजनों के प्रति संवेदना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 10, 2020 4:16 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मुठभेड़ में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बघेल ने बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मुठभेंड़ में घायल जवानों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Read More: सरगुजा स्टेट की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जाताया शोक

गौरतलब है कि नक्सली प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के जंगल में शुक्रवार को कोबरा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए हैं। वहीं 1 नक्सली को जवानों ने ढेर किया है। घटना स्थल पर उसका शव बरामद किया है।

Read More: सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जताया शोक

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। ​घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।

Read More: असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए फिसली भाजपा विधायक की जुबान, कहा- जूते भी खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"