महेंद्र कर्मा की जयंती की जयंति पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन, बताया उन्हें क्यों कहा जाता था ‘बस्तर टाइगर’

महेंद्र कर्मा की जयंती की जयंति पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन, बताया उन्हें क्यों कहा जाता था 'बस्तर टाइगर'

महेंद्र कर्मा की जयंती की जयंति पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन, बताया उन्हें क्यों कहा जाता था ‘बस्तर टाइगर’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 4, 2020 3:48 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती 5 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि महेन्द्र कर्मा सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, वे एक बेहद संवेदनशील, जागरूक और बेहद भावुक इंसान भी थे। उन्हें बस्तर टाइगर कहा जाता था, क्योंकि आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में वे दमदारी से खड़े रहे। उनके जैसा निःस्वार्थ व्यक्ति और पारदर्शी मित्र मुझे मिला यह मेरा सौभाग्य था।

Read More: कल 11.30 बजे पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे लैंडिंग, देखिए पूरा शेड्यूल

स्वर्गीय कर्मा ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। बघेल ने कहा कि उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। महेन्द्र कर्मा की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया और उनके नाम पर प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ की जा रही है।

Read More: पारिजात का पौधा लगाकर पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन, ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ पर स्मारक डाक टिकट भी करेंगे जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"