भूपेश बघेल का तंज, कहा- प्रज्ञा ठाकुर को मैं नहीं मानता साध्वी, जुबान खोलते ही उगलती है जहर

भूपेश बघेल का तंज, कहा- प्रज्ञा ठाकुर को मैं नहीं मानता साध्वी, जुबान खोलते ही उगलती है जहर

भूपेश बघेल का तंज, कहा- प्रज्ञा ठाकुर को मैं नहीं मानता साध्वी, जुबान खोलते ही उगलती है जहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 31, 2019 5:43 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर ओडिशा रवाना हुए। ओडिशाा प्रावास के दौरान सीएम भूपेश बघेल क्योंझर जिले के घाटगांव में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यनाथ, प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर को मैं साध्वी नहीं मानता, वो जब भी जुबान खोलती है जहर उगलती है। योगी पर कहा कि उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ गेरुवा वस्त्र धारण कर मोहमाया में लगे हुए हैं।

Read More: सीएम बघेल के निर्देश पर जगह-जगह की गई अलाव की व्यवस्था, शीतलहर की चपेट में है प्रदेश के कई इलाके

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि नया साल में कुछ ऐसा करेंगे कि छत्तीसगढ़ भारत के मानचित्र पर सर्वोपरि रहे। गुजरा हुआ साल छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियां भी गिनाई।

Read More: राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के बयान ‘गेरुवा वस्त्र किसी की किसी की बपौती नहीं है’ का समर्थन करते हुए कहा कि गेरुवा वस्त्र त्याग और बलिदान का प्रतीक है। मोहमाया में से जुड़े लोगों को इस रंग के वस्त्र का धारण करना शोभा नहीं देता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गेरवा रंग का वस्त्र धारण कर मोहमाया में लगे हुए हैं।

Read More: सेना अध्यक्ष के पद से रिटायर हुए जनरल बिपिन रावत, संभालेंगे भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी

उन्होंने उमा भारती और प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को मैं साध्वी नहीं मानता। प्रज्ञा जब भी जुबान खोलती है, तो जहर उगलती है। यह साधु का लक्षण नहीं होता। उन्होंने धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने पर कहा कि फरवरी तक भी धान खरीदी पूरा नहीं होने पर तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।

Read More: साल के आखिरी दिन बड़ी सौगात देगी सरकार, माफ होगा 5805 किसानों का कर्ज

रायपुर में महापौर बनाने के बीजेपी के दावे और कांग्रेस में फूट पड़ने वाले बयान पर कहा कि अफवाह फैलाने में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है। वह तो एक ही दिन में गणेश को दूध पिला देते हैं। बीजेपी कुछ भी कर सकती है अफवाह फैलाने में उन्हें महारत हासिल है।

Read More: नए साल से पहले Facebook ने पाकिस्तान को दिया जोर का झटका, समाचार चैनल PCB की लाइव स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"