मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम मंत्रियों की लेंगे बैठक, मारवाही उपचुनाव समेत अन्य विषयों को लेकर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम मंत्रियों की लेंगे बैठक, मारवाही उपचुनाव समेत अन्य विषयों को लेकर करेंगे चर्चा
रायपुर। मरवाही उपचुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्रीय निर्वाचन चुनाव आयोग के ऐलान के बाद मरवाही विधानसभा सीट में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री मरवाही चुनाव में जीत की रणनीति बनाने सहित अन्य अहम मुद्दों को लेकर मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
Read More News: जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल आज होंगे रिटायर्ड, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा विदाई समारोह
इस बैठक में केंद्र सरकार के नए कृषि विधेयक बिल को लेकर भी चर्चा होगी। इस बैठक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस मोदी सरकार के कृषि कानून का विरोध करना तेज कर दिया है। साथ ही कांग्रेस अब प्रदेश स्तर महारैली और हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
Read More News: छह महीने के बाद इंदौर में आज से खुल गए धर्मस्थल, भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
गांधी जयंती के दिन कांग्रेसी निकालेंगे रैली
राजधानी में आज पैदल मार्च करने के बाद कांग्रेस 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन किसान मजदूर रैली निकालेंगे। कांग्रेस ने हर ब्लाक और जिला स्तर पर रैली निकालने का अह्वान किया। इसके बाद कांग्रेसी कृषि कानून के विरोध में 10 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय महारैली निकालेंगे। वहीं 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने 20 लाख किसानों के हस्ताक्षर का लक्ष्य है।
Read More News: CLAT 2020 Answer Key: परीक्षा खत्म होते ही ‘आंसर की’ जारी, स्टूडेंट्स एक क्लिक पर देखें

Facebook


