सीएम भूपेश बघेल के विमान में आई खराबी, बिलासपुर के लिए देर से हुए रवाना
सीएम भूपेश बघेल के विमान में आई खराबी, बिलासपुर के लिए देर से हुए रवाना
जशपुरः सीएम भूपेश बघेल दो दिवसीय जशपुर दौरे पर गए हुए हैं और आज वे बिलासपुर पहुंचेंगे। लेकिन बिलासपुर रवाना होने से पहले उनके विमान में तकनीकी खराबी आने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीएम बघेल के उड़ान भरने से पहले ही विमान में खराबी आई है। बता दें कि सीएम बघेल दोपहर तीन बजे बिलासपुर के लिए रवाना होने वाले थे।
बताया गया कि सीएम बघेल दूसरे विमान से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जशपुर में स्वरोजगार मूलक विकास हो रहा है। पाठ क्षेत्र में बॉक्साइट के खनन के लिए सर्वे किया जा रहा है। उसे रोक नहीं सकते। कोंडागांव किसान की आत्महत्या मामले में कहा बिलासपुर में जवाब देंगे।

Facebook


