CM भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन पर आएगा फैसला

CM भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन पर आएगा फैसला

CM भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन पर आएगा फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 12, 2020 4:02 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाई गई लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

Read More News: कटघोरा से 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब ..

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने चर्चा की। वहीं आज कैबिनेट की बैठक में सीएम भूपेश बघेल इसे लेकर प्रदेश के मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। मालूम होगा कि 14 अप्रैल को 21 दिन का लॉकडाउन खत्म हो रहा है। इस बीच कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है।

Read More News: कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुल…

फिलहाल आज मुख्यमंत्री इन सब बातों को लेकर कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा करेंगे। वहीं संकेत यह भी मिल रहे हैं कि सरकार कुछ शर्तों पर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा सकती है। वहीं दुकानों को खोलने की अनुमति भी दे सकती हैं। फिलहाल सभी की निगाहे अब सीएम भूपेश बघेल की ​कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई है।

Read More News: रायपुर में खुली रहेंगी सब्जी और किराना की दुकान.


लेखक के बारे में