सीएम शिवराज- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता कई सभाओं को करेंगे संबोधित

Ads

सीएम शिवराज- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता कई सभाओं को करेंगे संबोधित

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 02:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल । मध्यप्रदेश में उपचुनावों के लिए CM शिवराज का ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहानआज अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम शिवराज यहां बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे ।

ये भी पढ़ें- दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, मौके से भारी मात्रा में नक्सली …

वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रायसेन, राजगढ़ और शिवपुरी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा में विभिन्न बैठकों में भाग लेने के पश्चात जनसंपर्क करेंगे।

ये भी पढ़ें-  BJP के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता घनश्याम तिवारी बोले- जनाक्रोश..

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिमनी, अंबाह, मेहगांव और गोहद विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मंदसौर और धार में आयोजित सम्मेलनों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आज 1,118 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 17 लोगों की म…

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मुरैना दौरे पर रहेंगे । पूर्व सीएम कमलनाथ अंबाह और जौरा में सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सेक्टर-मंडलम-बूथ सेक्टर पदाधिकारियों से संवाद करेंगे साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।