भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज हर दिन समीक्षा बैठक कर रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों पर सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों में सक्रिय प्रकरण आ रहे। इसे देखते हुए भोपाल एम्स में मरीजों के बेड की व्यवस्था की जाएगी।
Read More News: प्रदेश के इस जिले में 15 अप्रैल से लागू होगा 7 दिनों का कोरोना कर्फ्यू, क्राइसेज मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला
सीएम ने कहा कि एम्स भोपाल में जितने बेड खाली है, वह कोरोना के लिए उपयोग किये जाएंगे। सीएम शिवराज ने बताया कि कोरोना को लेकर दिल्ली में अधिकारियों से बात की। सीएम ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता पर भी बयान दिया।
बताया कि अभी तक 31 हजार इंजेक्शन आए हैं, 2 हजार इंजेक्शन आज आएंगे। इस दौरान सीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर CM ने ग्रामीणों से अपील की। कहा कि ज्यादा जरुरी ना हो तो वे शहर ना जाए। ज्यादा जरुरी हो तभी बाहर जाए। कल मैं समाजसेवी संगठनों से बात करुंगा। वह कोविड की रोकथाम के लिए आगे आए।
Read More News: मध्यप्रदेश में 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, जानिए अब कब होंगे एग्जाम
समाज सेवी संगठन भी चला सकते हैं कोविड सेंटर
बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रदेश में अब युद्धस्तर पर कोविड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं आज सीएम शिवराज ने कहा कि समाज सेवी संगठन भी कोविड सेंटर चला सकते हैं। गैर लक्षण वाले पॉजिटिव मरीज जो घर में नहीं रहना चाहते, ऐसे मरीज कोविड-सेंटर में भर्ती हो सकते हैं। समाजसेवी संगठनों से इस बारे में बात करूंगा।
Read More News: निर्वाचन आयोग ने ममता को प्रचार से रोकने का निर्णय भाजपा के कहने पर लिया: शिवसेना प्रवक्ता का बड़ा आरोप