मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ऐलान, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के खाते में जमा करेंगे राहत राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ऐलान, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के खाते में जमा करेंगे राहत राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ऐलान, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के खाते में जमा करेंगे राहत राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 15, 2020 7:34 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों माननीय सांसद,विधायक गणों से आव्हान करता हूं कि वे उनके क्षेत्र के फंसे हुए मजदूरों की तत्काल सूचि बनाकर CM कार्यालय और कलेक्टर को भिजवाएं।

Read More News: राजस्थान में एक ही दिन में मिले 108 कोरोना संक्रमित मरीज, अकेले जयपुर में 

जैसे-जैसे उनका अकाउंट नंबर, कॉन्टेक्ट नंबर आएगा। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि हमें अपने मजदूरों की चिंता हैं। हम तत्काल उनके खाते में पैसे डालते जाएंगे।

Read More News: लॉक डाउन के दौरान इन विमानों को मिली उड़ान भरने की अनुमति, नागरिक

मध्यप्रदेश के कई मजदूर बाहर के राज्यों में फंसे हुए हैं। हमने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके आवास/भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। हम उनकी आवश्यकता को पूरी करने के लिए उनके खाते में 1000 रुपए डालेंगे। वो जहां हैं वहां से ये पैसा निकाल पाएंगे।

Read More News: 15 अप्रैल से सीबीएसई की लाइव एक्सरसाइज क्लास, लॉकडाउन के दौरान छात्रों को 

दो महीने का राशन निःशुल्क

इसके आलवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए भी राहत का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि जितने राशन कार्ड धारी हैं उनको इस महीने से हम दो-दो महीने का राशन निःशुल्क देने की तैयारी कर रहे हैं। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल या गेहूं और 1 किलो दाल। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वो भी अगर कहीं फंसे हैं तो उनके लिए भी राशन की व्यवस्था की जाएगी।


लेखक के बारे में