शहरों और गांवों में आज बजेगा सायरन, CM शिवराज, वीडी शर्मा मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की करेंगे अपील

Ads

शहरों और गांवों में आज बजेगा सायरन, CM शिवराज, वीडी शर्मा मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की करेंगे अपील

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

भोपाल। प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में आज सायरन बजेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जनता मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील करेंगे।

Read More News: सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का मामला, इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग 

आज सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान सीएम और प्रदेश अध्यक्ष आम जनता को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संकल्प दिलाएंगे। सायरन के साथ लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर संकल्प लेंगे।

Read More News: आप की बात! वैक्सीनेशन…उम्र की सीमा क्यों?

बता दें कि मध्यप्रदेश में 22 मार्च को कोरोना के 1348 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 754 मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8592 है। मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 77 हजार 75 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि अब तक 3908 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

Read More News: हाईकोर्ट के जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नई जिम्मेदारी मिलने का दिया हवाला